" alt="" aria-hidden="true" />
बुलन्दशहर : उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण पर दिये गए ऐतिहासिक निर्णय के पूर्व व उपरांत जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए विशेष नीति के माध्यम से एकता व भाईचारे की सद्भावना कायम रखने के लिए नवदीप सामाजिक विकास संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट व पुलिस कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार आईएएस एवं
" alt="" aria-hidden="true" />
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह आईपीएस को बुके देकर एवं प्रशंसा पत्र भेंटकर उनका अभिवादन किया व उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया इसके अतिरिक्त संस्था ने जनपद के अनुपशहर,नरौरा,राजघाट, एवं अहार, में कार्तिक गंगा स्नान मेलों को सुव्यवस्थापूर्ण ढंग से आयोजित कराने के लिए भी प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था की सराहना की इस दौरान संस्था के संस्थापक नरेश चंद वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठी, प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन.वर्मा, संरक्षक खुशीराम वर्मा, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा, नवदीप मानव अधिकार संरक्षण संगठन के जिलाध्यक्ष हितेश यादव,उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नवदीप शिक्षा विकास संगठन के जिला महासचिव औसाफ अली, नगर अध्यक्ष गुलावठी हरीराम सैन,जिला सचिव विधिक सहायता शैलेन्द्र कुमार आदि अनेकों पदाधिकारी साथ रहे सभी पदाधिकारियों के माध्यम से उन्हें संस्था द्वारा संचालित समाजसेवा एक मिशन सम्बन्धित ब्रोशर भेंट करके संस्था की सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया तथा संस्था के सामाजिक कार्यों को प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध भी किया गया संस्था की सामाजिक गतिविधियों से अवगत होकर दोनों ही अधिकारियों ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की तथा प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर संस्था कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
अयोध्या निर्णय में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए बुलन्दशहर डीएम व एसएसपी, को नवदीप संस्था ने किया सम्मानित